एजेंसी नई दिल्ली, । दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद अब आम आदमी पार्टी देशभर में राष्ट्र निर्माण अभियान चलाने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि 23 फरवरी 23 मार्च तक राष्ट्र निर्माण अभियान पूरे देश में चलेगा। 20 राज्यों में अभियान चलाया जाएगा। साथ ही गैर हिंदी भाषा वाले क्षेत्रों में उन्हीं की भाषा में पोस्टर छापे जाएंगे तमिल और कन्नड़ भाषा में भी ये अभियान चलाया जाएगा। अभी तक पार्टी के दिल्ली में 1 लाख 72 हजार और उत्तर प्रदेश में 1 लाख 82 हजार लोगों पार्टी से जुड़ने के लिए पार्टी के सेंट्रल नम्बर पर मिस्ड काल किया है।
सभी राज्यों को मिलाकर इस माध्यम कुल 16 लाख लोग अभी तक पार्टी से जुड़ चुके हैं। इसी बीच मिलेनिया ट्रंप के दौरे से मुखयमंत्री केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दूर रखे जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जब उन्हें आधिकारिक रूप से जानकारी मिलेगी तब कुछ बता पाएंगे। बता दें कि पार्टी ने 9871010101 मिस्ड काल नंबर भी जारी किया था। लोग इस पर कॉल करके अभियान से जुड़ सकते है। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री गोपाल राय ने सभी राज्य ऑफिस बियरर और प्रभारियों के साथ बैठक की। ये बैठक मुख्यमंत्री आवास पर की गई थी।